Wednesday, March 11, 2026
Homeखबर स्तम्भमंईयां सम्मान राशि को एक हज़ार से 2500 करने की ख़ुशी...

मंईयां सम्मान राशि को एक हज़ार से 2500 करने की ख़ुशी में आज जेएमएम निकालेगी विजय जुलूस

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने 14 अक्टूबर को  जो  कैबिनेट बैठक आयोजित की गयी थी उसमे में मंईयां सम्मान योजना की राशि को एक हजार से बढ़ाकर प्रति माह 2500 कर दिया है. इसलिए जेएमएम मंईयां सम्मान योजना की  राशि में वृद्धि करने का जश्न मनायेगी.

आज मंगलवार को रांची समेत तमाम जिला मुख्यालय में विजय जुलूस निकाली जायेगी. इस कार्यक्रम के तहत रांची के अलबर्ट एक्का चौक में दोपहर दो बजे विजय जुलूस निकलेगी. इस विजय जुलूस में झामुमो रांची जिला के सभी स्तर के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता जिला स्कूल के प्रांगण में उपस्थित होंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular