Saturday, March 7, 2026
Homeखबर स्तम्भपलामू में दुर्गा पूजा से लौट रहीं दो नाबालिग लड़कियों के साथ...

पलामू में दुर्गा पूजा से लौट रहीं दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

पलामू : जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सरईडीह नावाडीह गांव में दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रहीं दो नाबालिग दलित लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल चार आरोपितों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, दो आरोपित अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार आरोपितों में 26 वर्षीय विक्रम पासवान, 25 वर्षीय मनदीप पासवान, 26 वर्षीय पप्पू पासवान और 30 वर्षीय अरविंद सिंह खरवार शामिल हैं जबकि उपेंद्र भुइयां और टीमन भुइयां ने उनका साथ दिया है। घटना शुक्रवार की रात की है लेकिन रविवार की देर शाम इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित लड़कियों और उनके परिजनों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।

RELATED ARTICLES

Most Popular