Saturday, March 7, 2026
Homeखबर स्तम्भवोट शेयर में कांग्रेस आगे, लेकिन रुझानों में ज्यादा सीटें भाजपा को...

वोट शेयर में कांग्रेस आगे, लेकिन रुझानों में ज्यादा सीटें भाजपा को मिल रहीं

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतगणना हो रही है। शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 48 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस फिलहरल 33 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा फिलहाल बहुमत के आकड़ों को पार कर चुकी है।

हालांकि, हरियाणा के अब तक रुझानों में एक रोचक तथ्य भी देखने को मिला। यहां सीटें तो जरूर भाजपा को ज्यादा मिलती दिख रही हैं, लेकिन वोट शेयर का बड़ा हिस्सा कांग्रेस के खाते में ज्यादा दिख रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, यहां भाजपा को अब तक 39 फीसदी वोट मिले हैं और उसने 48 सीटों पर बढ़त बना रखी है। इसके जवाब में कांग्रेस को अब तक 40.24 फीसदी वोट मिले, लेकिन उसने महज 33 सीटों पर बढ़त बना रखी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular