Wednesday, February 19, 2025
Homeखबर स्तम्भराष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर याद किया गया

गिरिडीह : देश के दो महान विभूति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती संयुक्त रूप से गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहबादी के आवासीय कार्यालय में पुष्प अर्पित कर मनाया गया।

इस जयंती समारोह में निर्भय कुमार शाहाबादी,संदीप डंगाईच, हरमिंदर सिंह बग्गा,सुभाष चंद्र सिन्हा,मोती लाल उपाध्याय,संजय सिंह,वीरेंद्र वर्मा,महेश राम,दीपक शर्मा, हब्लु गुप्ता,अनूप सिन्हा,प्रकाश दास,अशोक सिंह,रंजन सिन्हा,दीपक स्वर्णकार,ओम प्रकाश गुप्ता,सीता राम वर्मा,सुरेश मंडल,संत कुमार लल्लू,सुरेंद्र लाल,सुरेश सिन्हा,सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस जयंती समारोह में निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि आज का दिन हमारे देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि आज के दिन हमारे देश के दो महान विभूतियों का जन्म हुआ,जिन्होंने अपना समस्त जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया,एक तरफ महात्मा गांधी जिन्हें राष्ट्रपिता कहा जाता है, दुनिया उन्हे बापू कह कर भी संबोधित करती है,वही गुदड़ी के लाल कहलाने वाले लाल बहादुर शास्त्री का का जन्मोत्सव है, एक ने आहिंसा का रास्ता अपना कर पूरे विश्व में अपना संदेश दिया. वही दूसरे ने देश के उच्च पद को सुशोभित करने के बाद भी त्याग और सादगी की मिशाल कायम की।

उन्होंने ने कहा की देश की आजादी में आग्रणी स्थान पर रहने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती,तथा लाल बहादुर शास्त्री जी का 119वीं जयंती है भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जब देश के प्रधानमंत्री बने देश अकाल के दौर से गुजर रहा था,उन्होंने पूरे देशवासियों से अनाज यज्ञ के आह्वाहन कर एक दिन का उपवास करने को कहा जिसे देशवासियों ने सहर्ष स्वीकार किया क्या अमीर क्या गरीब सभी ने सप्ताह में एक दिन पूरे परिवार के साथ उपवास किया।जिससे उस समय देश में अनाज की किल्लत को दूर करने का साहासिक प्रयास किया।उन्होंने कहा की छोटे कद के होने के वावजूद वे बहुत ही दूरदर्शी व्यक्ति थे।अंत में उन्होंने दोनो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की उक्त दोनों विभूतियों को त्याग और समर्पण को पूरा विश्व युगों युगों तक याद किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular