Sunday, February 9, 2025
Homeझारखंडभ्रष्टाचार और पेपर लीक की सरकार को बेनकाब करेंगे : अमर बाउरी

भ्रष्टाचार और पेपर लीक की सरकार को बेनकाब करेंगे : अमर बाउरी

रांची : भाजपा विधायक सह नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य राज्य की जनता को इंडिया गठबंधन सरकार की झूठ के खिलाफ जागरूक करना है। यह बात अब सिद्ध हो चुकी है कि हेमंत सरकार युवा विरोधी है। आज रांची में जेएसएससी कार्यालय के सामने छात्र एकजुट होकर विगत दिनों हुए पेपर लीक के कारण जेएसएससी –सीजीएल की परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर धरने पर है। राज्य की नौकरियां बेच दी गई है। भाजपा की सरकार आएगी और सभी अनियमितताओं की जांच कराई जाएगी, युवाओं को उनका “हक व अधिकार” बहुत जल्द मिलेगा।

बाउरी सोमवार को तमाड़ विधानसभा में आयोजित परिवर्तन सभा में बोल रहे थे। झारखंड की जनता-जनार्दन ने परिवर्तन यात्रा के दौरान जिस तरह से भाजपा के प्रति प्रेम और विश्वास जताया है उससे साफ झलक रहा है कि इस बार झारखंडवासी प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनाने जा रहे हैं। पूरा झारखंड भाजपामय है, प्रदेश में इस बार कमल खिलना तय है।

RELATED ARTICLES

Most Popular