Wednesday, October 14, 2026
Homeखबर स्तम्भसंग्राम क्लब दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष  काल्पनिक मंदिर का कर रही...

संग्राम क्लब दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष  काल्पनिक मंदिर का कर रही निर्माण

रांची : रांची में दुर्गा पूजा को लेकर हर इलाके में पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है । इसी क्रम में शहर के कचहरी चौक के पास संग्राम क्लब दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष आकर्षक काल्पनिक मंदिर के प्रारूप का निर्माण कर रही है। पंडाल को बनाने में कई दिनों से बंगाल के कारीगर लगे हैं।

कपड़ा, फाइबर, फोम आदि का इस्तेमाल कर पंडाल निर्माण किया जा रहा है। इसकी ऊंचाई 55 फीट और चौड़ाई 46 फीट है। क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष नीरज वर्मा ने सोमवार को बताया कि पंडाल के अंदर बन रहे राजदरबार में मां दुर्गा सिंहासन पर दो शेर के साथ विराजेंगी और राक्षस का वद्य करती दिखाई देंगी।

मां दुर्गा की मूर्ति काफी आकर्षक और भब्य रहेगी । प्रतिमा का निर्माण बंगाल में हो रहा है। उन्होंने बताया कि पंडाल और पूरे कचहरी चौक परिसर में आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था होगी। पूजा आयोजन में लगभग 13 लाख रुपए का खर्च का अनुमान है। लोगों की सुरक्षा के लिए वालंटियर की तैनाती और सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular