गिरिडीह : दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को नगर थाना परिसर में थाना प्रभारी सैलेश प्रसाद ने शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की | बैठक की अध्यक्षता नगर थाना प्रभारी सैलेश प्रसाद ने की | बैठक में शांति समिति के लोगों को पूजा पंडाल में ध्वनि प्रदूषण न हो इसका ध्यान रखने तथा नियमानुसार लाउडस्पीकर का उपयोग करने का निर्देश दिया गया | साथ ही कहा गया कि रात्रि 10 बजे के बाद अनावश्यक लाउडस्पीकर का प्रयोग न करें | जिसके बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था कैसे बनी रहे इसकी भी चर्चा की गई | इस दौरान बैठक में आय हुए शांति समिति के लोगो ने बिजली, लाइट, सड़क जाम जैसी अपनी कई समस्याओं के बारे में बताया | जिसके बाद नगर थाना प्रभारी सैलेश प्रसाद ने सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया और कहा कि पूजा के दौरान किसी भी ग्रह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी, असामाजिक तत्वों पर भी नज़र रखी जाएगी |
बैठक में मुफ़स्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, एसआई एनुल हक़, एसएई अमन कुमार के साथ शहर के कई शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे |