Saturday, April 26, 2025
Homeखबर स्तम्भमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की 1.76 लाख किसानों को बड़ी सौगात, 400.66 करोड़...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की 1.76 लाख किसानों को बड़ी सौगात, 400.66 करोड़ का कृषि लोन किया माफ

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि गांव-देहात से होकर विकास का दरवाजा खुलता है। ऐसे में किसानों की खुशहाली से ही राज्य मजबूत बनेगा। हमारी सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार ठोस निर्णय ले रही है। सोरेन राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में गुरुवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित झारखंड कृषि ऋण माफी योजना कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऋण माफी योजना कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह किसानों के सम्मान में महाजुटान कार्यक्रम है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के 1,76,977 लाख किसानों के दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ कर उन्हें बड़ी सौगात दी। इन सभी किसानों के लगभग 400.66 करोड़ रुपये के कर्ज की अदायगी राज्य सरकार जरिये की गई। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के बिरसा किसान इंटीग्रेटेड पोर्टल का भी अनावरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज किसानों के समक्ष तरह-तरह की चुनौतियां आ रही है। किसानों की गरीबी और पूंजी के अभाव में कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में किसानों को राहत देने के मकसद से उनके दो लाख रुपए तक के कृषि ऋण माफ करने का निर्णय हमारी सरकार ने लिया है ताकि उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर उन्हें उन्हें कृषि के क्षेत्र में नई शुरुआत करने का मौका मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular