Monday, March 24, 2025
Homeखबर स्तम्भपलामू में नकली चांदी के सिक्के बेचते धरा गया फेरीवाला

पलामू में नकली चांदी के सिक्के बेचते धरा गया फेरीवाला

पलामू : उत्तरप्रदेश से आकर फेरी कर कपड़े बेचने की आड़ में चांदी का सिक्का बताकर नकली सिक्के बेचते एक फेरीवाले को गिरफ्तार किया गया है। फेरीवाला पलामू जिले के पांडू में एक ज्वेलरी दुकान पर सिक्के बेच रहा था। इसी क्रम में उसे पकड़ा गया। उसके पास से नकली चांदी के 10 सिक्के बरामद किए गए हैं। इसके बाद उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आरोपित की पहचान उत्तरप्रदेश के चंदौली के दैथा ग्राम निवासी जितेंद्र पांडेय के रूप में हुई है। वह घूम-घूम कर कपड़े बेचता था। साथ में नकली चांदी के सिक्के बेचने का कारोबार भी करता था। बुधवार को पांडु में एक ज्वेलरी की दुकान में चांदी का सिक्का बताकर नकली सिक्के बेच रहा था।

शक होने पर दुकानदार ने सिक्के की जांच की। सिक्का नकली पाए जाने पर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची एवं फेरीवाले को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 10 नकली सिक्के बरामद किए गए। नकली सिक्कों पर विक्टोरिया इंप्रेस, वन रुपी इंडिया 1839 आदि लिखा हुआ है एवं विक्टोरिया का चित्र भी सिक्के पर बना हुआ है। पांडू थाना प्रभारी कुमार सौरभ ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। साथ ही क्षेत्रवासियों से अपील की है कि इस तरह के लोगों से हमेशा सावधान रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular