Saturday, June 21, 2025
Homeखबर स्तम्भझारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का विशाल धरना आयोजित किया...

झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का विशाल धरना आयोजित किया गया

झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला शाखा गिरिडीह के तत्वाधान में सोमवार को डीसी ऑफिस गेट पर विशाल धरना आयोजित किया गया। धरना में सैकड़ो  की संख्या में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने भाग लिया एवं अपने आक्रोश का इजहार किया। यह धरना चार सूत्री मांगों को लेकर किया गया। इसके पूर्व जिला शाखा गिरिडीह ने तीन दिनों तक काला बिल्ला एवं रैली प्रदर्शन अपनी मांगों प्रचारित किया। मांगों में मुख्य रूप से न्यूनतम मजदूरी के आधार पर मानदेय भुगतान, पर्यवेक्षिका के पद पर शत प्रतिशत प्रोन्नति, अनुकंपा पीएफ बीमा के साथ पेंशन लागू होने तक सहायिका को 10 लाख एवं सेविका को 20 लाख सेवानिवृत्ति पश्चात भुगतान करने की मांग किया गया। धरना का नेतृत्व जिला मंत्री अंशु लता स्वरूप सभा अध्यक्ष सितारा प्रवीण, सितारा बनो पिंकी कुमारी वर्षा कुमारी आदि ने किया। धरना का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह  ने कहा सरकार वर्तमान सत्ता में आने के पूर्व आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के संबंध में इतना बड़ी बड़ी बात किए थे। लेकिन आज तक एक भी मांग पुरा नहीं किया गया। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष झारखंड मजदूर महिला मोर्चा रघुनंदन विश्वकर्मा रूपलाल महतो महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष प्रदेश झारखंड मजदूर मोर्चा मुक्तेश्वर प्रसाद महामंत्री अनुसचिवीय कर्मचारी संघ अनूप कुमार जिला महामंत्री महासंघ मनोज यादव विनोद कुमार वर्मा जयंती देवी जयंती हेमराम मंजू देवी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular