Wednesday, April 1, 2026
Homeखबर स्तम्भदो महिला और एक बच्चे को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल...

दो महिला और एक बच्चे को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया

गिरिडीह : घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र के बुढ़वाटांड निवासी दो महिला और एक बच्चे को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। रविवार को गम्भीर रूप से घायल दो का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। साथ ही मारपीट करने वालों पर जेवर छिनतई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और घर बनाने के लिए घर में रखें 2 लाख बल पूर्व घर से ले जाने का आरोप लगा है।मामले को लेकर यूसुफ अंसारी ने ओपी में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मारपीट में गर्भवती महिला तरन्नुम खातून सफीका खातून और एक छोटा बच्चा शहीद राजा शामिल है। आवेदन में बताया गया कि यह घटना बीते कल शनिवार की शाम 7:00 की है मारपीट का आरोप गफूर अंसारी मोहम्मद आकुब अंसारी शाहिद अंसारी जावेद अंसारी सफीदा खातून शकीला खातून पर लगा है। बताया गया कि यह सभी हथियार लेकर घर में घुसकर मारपीट किया। युसूफ अंसारी ने बताया कि हम अपने जमीन पर अधूरा पड़ा हुआ घर बना रहे थे इसके निर्माण को यह लोग रोक रहे थे मना करने पर मारपीट घटना को अंजाम दिया। बताया कि दोनों गर्भवती महिला के साथ मारपीट किया गया। तरन्नुम खातून के पेट पर गंभीर चोट लगने से वह दर्द से कराह रही है। बताया कि तरन्नुम खातून के गले से सोने का चैन भी छीन लिया साथ है दो लाख रुपए भी अपने साथ वह लोग ले गया। बताया कि मेरा बेटा शाहिद ट्यूशन पढ़कर आ रहा था तो उसके साथ मारपीट किया गया। इन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों के ऊपर कारवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular