Wednesday, December 17, 2025
Homeखबर स्तम्भ10 करोड़ के लागत से गिरिडीह के स्थानीय विधायक सोनू ने किया...

10 करोड़ के लागत से गिरिडीह के स्थानीय विधायक सोनू ने किया पांच ग्रामीण सड़को का शिलान्यास

गिरिडीह : रविवार को गिरिडीह के स्थानीय विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने 10 करोड़ के लागत से पांच नए सड़क योजना का आधारशिला रखा। 10 करोड़ के लागत से सदर प्रखंड में होने वाले जिन ग्रामीण सड़को का स्थानीय विधायक सोनू ने आधारशिला रखा। उसमे कई ऐसे भी योजना शामिल हैं जहा इसे पहले आवागमन का कोई साधन नहीं था। लिहाजा, इन योजनाओं को लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक सोनू को पहले अवगत कराया। तो इसके बाद स्थानीय विधायक सोनू ने प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं को स्वीकृति दिलाया, और रविवार को इनका शिलान्यास किया गया। पुजारी के वैदिक मंत्रों के बीच विधायक सोनू ने शिलापट पर नारियल फोड़ा, और शिलान्यास किया। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों के बीच स्थानीय विधायक सोनू ने कहा की ग्रामीण इलाकों में सड़क निर्माण कैसा हो रहा है ये देखना सबसे पहले ग्रामीणों का दायित्व है। क्योंकि जब ऐसे इलाकों में सड़क निर्माण होता है जहां कभी आवागामन की सुविधा नहीं रहा है तो ग्रामीण अपने योजनाओं पर खुद नजर रखे, और एक गड़बड़ी भी दिखने पर उन्हें बताए। उसके बाद ठेकेदार  और अधिकारी के खिलाफ क्या करना है ये एक जा प्रतिनिधि के नाते उनकी जिम्मेवारी है। क्योंकि एक विधायक के रूप में पूरे सदर प्रखंड में चलने वाले योजनाओं पर निगरानी करना संभव नहीं है। इधर शिलान्यास के दौरान जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस ने कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, जेएमएम नेता अभय सिंह, दिलीप रजक, ग्रामीण विकास अभियायत्रण के कनीय अभियंता मेघलाल महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular