Saturday, June 21, 2025
Homeखबर स्तम्भआज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची आएंगी, NISA के शताब्दी समारोह में डेढ़...

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची आएंगी, NISA के शताब्दी समारोह में डेढ़ घंटे रुकेंगी


रांची- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दो दिन के दौरे पर झारखंड आ रही है। वो राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज शाम सात बजे पहुंचेंगी। जिसके बाद वो राजभवन जाएंगी यहीं पर रात्रि विश्राम करेंगी।

 20 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेकेंड्री एग्रीकल्चर (NISA) की स्थापना शताब्दी वर्ष पूरा होने पर आयोजित समारोह में वो हिस्सा लेंगी। यहां करीब डेढ़ घंटे वो रुकेंगी। यह संस्थान पहले लाह अनुसंधान संस्थान के नाम से जाना जाता था।  ये संस्थान 20 सितंबर 2024 को अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर संस्थान में शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी।

इस कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, रांची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी की जा रही है। । सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर रांची शहर की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।जानिए किन रूट में किया गया बदलाव। 19 सितंबर को रांची में शाम 5 से 8।30 बजे तक आकस्मिक सेवा को छोड़ सभी बड़े, छोटे मालवाहक वाहनों, बसों व सवारी वाहनों का परिचालन शहर में वर्जित रहेगा।। 19 सितंबर को काठीटांड की ओर जाने वाली सभी वाहन शहर से कांके की ओर से रिंग रोड होते हुए गंतव्य स्थान तक जा सकते हैं। 19 सितंबर को एचईसी गेट से लेकर अरगोड़ा चौक, सहजानन्द चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक तक के मार्ग का उपयोग शाम 05:00 बजे से 08:30 बजे तक कम से कम करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को कम समय के लिए डायवर्ट और रोका जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular