Tuesday, March 31, 2026
Homeखबर स्तम्भचाईबासा में आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल

चाईबासा में आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में नक्सलियों के जरिये लगाए गए आईईडी में विस्फोट में 209 कोबरा बटालियन का एक जवान गुरुवार को घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार जराइकेला थाना क्षेत्र के कुलापाबुरु में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट की पुष्टि चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने की है।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईईडी में ब्लास्ट हुआ है। इसमें एक जवान घायल हो गया है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची भेजने की तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular