गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा गिरिडीह के बैनर तले बुधवार को युवा आक्रोश मार्च झंडा मैदान से निकाली गई। इस आक्रोश मार्च में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी कर रहे थे। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत भाजपा के युवा नेता कार्यकर्ता के द्वारा गर्म जोशी से किया गया। बाइक जुलूस में नेता कार्यकर्ता बदडीहा से झंडा मैदान पहुंचे। झंडा मैदान से पैदल मार्च टावर चौक, कालीबाड़ी चौक, मकतपुर चौक , दरवान चौक, बरगंडा, होते हुवे विवाह भवन पहुंचकर समाप्त किया गया। इस मौके पर झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला गया हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार को युवा विरोधी सरकार बताया गया और सरकार के विरोध में खूब नारेबाजी की गई। बताया गया कि जंगल राज भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी के विरुद्ध में युवा आक्रोश मार्च निकाली गई थी। बाद में विवाह भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार द्वारा किए गए सभी वादे फैल हो गए। एक भी वादा नहीं पूरा किया गया। कहा की युवाओं की आकांक्षाओं और जरूरतों को पूरी तरह से पूरा करने में यह सरकार विफल रही हैं। युवाओं के भविष्य को बर्बाद किया है। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार और जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने कहा कि राज्य के युवा आक्रोश में हैं और युवाओं का यह आरोप है कि हेमंत सरकार की नीतियों के कारण झारखंड में रोजगार उपलब्ध नहीं होने की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ा है। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और युवाओं की मांगों और उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही तत्काल ठोस कदम उठाये जाएँगे। गिरिडीह जिला का 6 सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में डालने का कार्य भाजयुमो के एक एक कार्यकर्ता करेंगे। इस कार्यक्रम का मंच संचालन संदीप देव और कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य में सदर उप प्रमुख कुमार सौरभ, जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह, मनोज हाजरा, नवनीत सिंह, रंजीत कुमार राय, शुभम पांडे, अभिषेक पाठक, कवि राज, मनीष वर्मा, जय प्रकाश वर्मा, राजू मंडल, सुमित साव, अंकित राउत, सतीश मंडल , मनीष राम, विक्की गुप्ता, कीर्तिक यादव, पप्पू यादव, नीरज नयन, कुंदन सिंह ,बबलू दास, प्रशांत तिवारी, रणवीर यादव, गोपी दास, गोतम भदानी, शेरयांश सिन्हा, राजेश विश्वकर्मा, नवीन वर्मन, अभिषेक स्वर्णकार, उमेश पासवान, लखन गुप्ता सहित हजारों की संख्या मैं युवा उपस्थित थे।