Tuesday, March 31, 2026
Homeखबर स्तम्भराजद कार्यकर्ता सम्मेलन 28 को चतरा एवं 29 को पलामू में होगा

राजद कार्यकर्ता सम्मेलन 28 को चतरा एवं 29 को पलामू में होगा

सांसद सुरेंद्र प्र यादव सांसद अभय कुशवाहा और भोला यादव सहित कई विधायक व नेता शामिल होंगे

RANCHI :  प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने प्रेस ब्यान जारी कर बताया कि झारखण्ड में पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिलावार कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दिया है. इस दौरान कार्यक्रम आगामी 28 सितम्बर को चतरा एवं 29 सितम्बर को पलामू में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन निर्धारित किया है.

इस अवसर पर राजद की ओर से जहानाबाद के लोकसभा सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव औरंगाबाद के सांसद अभय कु कुशवाहा,राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, श्रम एवं उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित कई विधायक एवं पार्टी के नेता व संगठन पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

10 सितम्बर को रांची प्रदेश राजद कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव एवं झारखंड राजद प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव और प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के नेतृत्व में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिस दौरान जयप्रकाश यादव ने पार्टी नेताओं को जानकारी दिया था कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्र यादव का निर्देश है कि राजद जिलावार कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत करने का काम करें उसके उपरांत तय कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने 28सितम्बर को चतरा एवं 29सितम्बर को पलामू से विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत करने की घोषणा किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular