Sunday, June 15, 2025
Homeखबर स्तम्भहत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

गिरिडीह : पत्थर से कुच कर अरविंद ठाकुर नामक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी प्रदीप पंडित को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेशी करते हुए जेल भेज दिया। इसके पहले आरोपी का मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल में कराया गया। आरोपी 42 वर्षीय गांडेय थाना के लोहारी निवासी है। बता दे की 14 सितंबर की रात्रि में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। धोबिया मोड़ के अहारडीह निवासी परमेश्वर ठाकुर ने गांडेय थाना में अपने पुत्र 22 वर्षीय अरविंद ठाकुर के गुमसुदगी से संबंधित आवेदन दिया था। बताया गया था कि करमा पूजा देखने के लिए अपने दोस्तों के साथ वह निकला था फिर वापस घर नहीं लौटा था। बाद में पुलिस के खोजबीन के क्रम में 16 सितंबर को अरविंद ठाकुर का लोहारी गांव में एक कच्चे कुएं से बरामद किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच टीम गठित किया। टीम ने घटना का उद्भेदन करते हुए आरोपी प्रदीप पंडित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के क्रम में इन्होंने अपराध को स्वीकार किया। बताया कि उसकी बेटी का प्रेम प्रसंग मृतक अरविंद ठाकुर के साथ चल रहा था। करमा पूजा के दिन भी घर के पीछे बारी में अरविंद उसकी बेटी से मिलने के लिए आया था इसकी भनक लगते ही प्रदीप पंडित उसे पकड़ने के लिए दौड़ा लेकिन अंधेरे में अरविंद का पैर झाड़ी में फंस गया इसके बाद पत्थर से कुच कर अरविंद की हत्या कर दिया इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular