Tuesday, March 31, 2026
Homeखबर स्तम्भभाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड वासियों को विश्वकर्मा पूजा की...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड वासियों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दी

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड वासियों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दी | साथी उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है| उन्होंने कहा कि उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की भगवान से प्रार्थना करते हैं|

वही बाबूलाल मरांडी ने मोदी सरकार के 100 दिनों के उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं | 100 दिनों में रूपरेखा  प्रधानमंत्री पहले ही तैयार की रखी थी |विभागों को यह दिशा निर्देश दिया गया था सरकार बनने के दूसरे दिन से एक गति के साथ कार्य करना है |दो टर्म 10 वर्षों का कामकाज को देखें और उसकी तुलना आप किसी भी सरकार के साथ नहीं कर सकते | वही जो 10 वर्षों में हर क्षेत्र में काम हुआ है साफ-साफ कहा जाए तो स्वाभिमान के साथ अपने पैरों पर खड़ा है |फार्मास्यूटिकल,ऑटोमोबाइल डिफेंस या फिर डिजिटल के क्षेत्र में सभी क्षेत्रों में जो गति आगे बढ़ा है दुनिया आश्चर्यचकित होकर भारत के देख रहा है |

इन 100 दिनों में 15 लाख करोड़ का परियोजनाओं का स्वीकृति दी है | तीन लाख की परियोजना जिसमें खासकर रोड, रेल,बंदरगाह और हवाई अड्डा है |49000 करोड़ का प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क 25000 गांव को पक्की सड़कों से जोड़ा गया | 62000 किमी सड़क बनाए गए शहर से गांव तक बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाने का किया गया |कृषि के क्षेत्र में भी सालाना ₹6000 देने का प्रधानमंत्री ने किया|

RELATED ARTICLES

Most Popular