गिरिडीह : आज़ाद हिन्द सेना गिरिडीह की ओर से सामाजिक कार्य हेतु रविवार को पचंबा के कल्याणडीह से सद्भावना यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में आज़ाद हिन्द सेना के अध्यक्ष शिवम आजाद संरक्षक अजय सिंहा मंटू विशाल मण्डल समेत काफ़ी संख्या में युवा मौजूद थे। शहरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए यात्रा अजीडीह मोड़ पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर गिरिडीह के युवाओं को इस सेना में जुड़ने का आह्वान किया गया। शिवम आजाद ने कहा कि गिरिडीह के युवाओं को एकत्रित करना और उनके विकास के लिए काम करना आजाद हिंद सेना का मुख्य कर्तव्य है। गिरिडीह और यहां के युवाओं का कैसे विकास हो इस दिशा में हम काम कर रहें है। अजय सिन्हा मंटू और विशाल मंडल ने कहा की भारी बारिश और त्योहारों के बीच युवाओं का यह जनसैलाब बता रही है की सभी युवा एक हैं और इस संगठन को आगे ले जाने का काम करेंगे। इस सद्भावना रैली में, विशाल यादव, राज कुमार, पीयूष यादव, अनीश यादव ,विजय चंद्रवंशी, आशीष यादव ,राजीव सिंह, पवन कुमार, आयुष सिन्हा सहित कई युवा मौजूद थे।