Tuesday, March 31, 2026
Homeखबर स्तम्भपरिवर्तन यात्रा में हेमंत सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी प्रदेश भाजपा

परिवर्तन यात्रा में हेमंत सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी प्रदेश भाजपा

रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इसमें 20 सितंबर से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई।

यात्रा संयोजक सांसद दीपक प्रकाश ने बैठक के बाद कहा कि भ्रष्ट और निकम्मी हेमंत सरकार से जनता ऊब चुकी है। सभी वर्गों में राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश है। भाजपा एक मजबूत विपक्ष के नाते जन भावनाओं की अभिव्यक्ति है। जन मुद्दों और सरकार की विफलताओं को जमीनी स्तर पर उजागर करने के लिए भाजपा ने सभी 6 सांगठनिक प्रमंडलों से परिवर्तन यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा। यात्रा की संभावित तिथि 20 से 30सितंबर के बीच होगी, जो सभी विधानसभा क्षेत्रों में जायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द यात्रा कार्यक्रमों की विधिवत घोषणा करेगी। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने किया।

बैठक में केंद्रीय मंत्री और विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान,सह प्रभारी एवम असम सरकार के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं यात्रा के संयोजक सांसद दीपक प्रकाश, समीर उरांव, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, मनोज कुमार सिंह, अनंत ओझा, नीलकंठ सिंह मुंडा, बड़कुवर गगराई, नवीन जायसवाल, नीरा यादव, केदार हाजरा, राज सिन्हा, शशि भूषण मेहता सहित पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular