Sunday, January 18, 2026
Homeखबर स्तम्भमलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, घर की छत से कूदकर...

मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, घर की छत से कूदकर दी जान

मंबुई से एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर आ रही है। एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता ने आत्महत्या कर ली है। मुंबई पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस के पिता ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। घटना के वक्त मलाइका अरोड़ा पुणे में थीं, जिसके बाद वह मुंबई के लिए तुरंत निकल चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक, ये घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई, जिसके बाद मलाइके पिता अनिल अरोड़ा को बाबा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुके थे। अभी उनके शव को उसी अस्पताल में रखा गया है।

मलाइका के घर उनके एक्स पति अरबाज खान पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि मलाइका अरोड़ा के पिता ने अपने घर की छठी मंजिल की गैलरी से कूदकर आत्महत्या की है। मुंबई की बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और इन्वेस्टिगेशन कर रही है। फिलहाल पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट या सुराग नहीं मिला है। कहा जा रहा है कि मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular