Wednesday, May 21, 2025
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह पुलिस की ओर से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया...

गिरिडीह पुलिस की ओर से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

गिरिडीह : हुट्टी बाजार स्थित नगर भवन में मंगलवार को गिरिडीह पुलिस की ओर से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन सदर अनुमंडल क्षेत्र के लिए था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तरी छोटानागपुर हजारीबाग क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील भास्कर मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं अन्य में जिला विधिक सेवा पदधिकार की सचिव सोनम विस्नोई, पुलिस कप्तान डॉक्टर विमल कुमार, एसडीएम श्रीकान्त यशवंत विस्पुते,डीएसपी अंकिता राय एसडीपीओ विनोद रवानी, सीईओ मोहम्मद असलम व अन्य जवान मौजूद थे। पुलिस उप महानिरीक्षक ओर अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की  शुरुआत की गई। इस मौके पर बताया गया कि पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक झारखंड के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन आज किया गया है गिरिडीह जिले के भी सभी अनुमंडल क्षेत्र में यह कार्यक्रम आयोजित है। उप महानिरीक्षक  सुनील भास्कर ने कहा कि अनुमंडल स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य इलाकों के नागरिकों के शिकायत का समाधान त्वरित रूप से हो। कहा की खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान हो इसको लेकर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे और उन्हें न्याय दिलाने का काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular