रांची : रांची स्थित पुराना विधानसभा विधायक क्लब में आज जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने किया । बैठक में जदयू के प्रदेश पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे। बैठक में संगठन की मजबूती समेत आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि जदयू का झारखण्ड में एक बड़ा जनाधार है, और इसीलिए पार्टी अधिक से अधिक सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना रही है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य एकबार फिर झारखण्ड में एनडीए की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड को विकसित प्रदेश बनाना भी हमारा लक्ष्य है।
