Tuesday, March 31, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड युवा मोर्चा जिला समिति गिरिडीह की ओर से एक दिवसीय सम्मेलन...

झारखंड युवा मोर्चा जिला समिति गिरिडीह की ओर से एक दिवसीय सम्मेलन सह कार्यशाला का आयोजन

गिरिडीह : हुट्टी बाजार स्थित नगर भवन में रविवार को झारखंड युवा मोर्चा जिला समिति गिरिडीह की ओर से एक दिवसीय सम्मेलन सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर खेल एवं पर्यटन मंत्री हफीजूल हसन, महिला बाल विकास मंत्री बेबी देवी, पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, गिरिडीह विधायक सुदीब्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, रॉकी सिंह, अभय सिंह, गौरव कुमार सहित जेएमएम के महिला और पुरुष नेता कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर झारखंड युवा मोर्चा की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया गया इसके बाद बड़ा सा फूल माला का हार से सभी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया गया। मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार दूरदर्शी सोच के साथ झारखंड को आगे बढ़ने का काम कर रही है नतीजा यह है कि झारखंड आज विकास के क्षेत्र में अग्रसर है। विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने अपने संबोधन में कहीं की झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का सोच सभी झारखंड वासियों को साथ लेकर आगे बढ़ने की है। झारखंड के लोगों और पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं का अपार समर्थन के बल पर राज्य के मुख्यमंत्री झारखंड को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रहे हैं। कल्पना सोरेन ने कहीं की जेल से आने के बाद लोगों का प्यार हेमंत सोरेन जी के प्रति और बड़ा है। इन्होंने कही की हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार बहनों दीदियों के लिए मईया सम्मान योजना लाई है। इसी तरह से युवाओं किसानों आदिवासियों के लिए यह सरकार लगातार कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular