Wednesday, May 21, 2025
Homeखबर स्तम्भअधिवक्ताओं की एक टीम ने गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से की...

अधिवक्ताओं की एक टीम ने गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से की मुलाकात

गिरिडीह : अधिवक्ताओं की एक टीम रविवार को नया परिषदन भवन पहुंचकर गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से मुलाकात की। इस मौके पर झारखंड सरकार द्वारा अधिवक्ताओं के हित में घोषणा किए गए तीन बड़ी सौगात को लेकर सीएम हेमन्त सोरेन कल्पना मुर्मू सोरेन गिरिडीह विधायक सुदीब्य कुमार सोनू राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद ओर सभी झारखंड के मंत्रिमंडल के प्रति अगर व्यक्त किया है।

अधिवक्ताओं ने कल्पना मुर्मू सोरेन को बुके देकर अधिवक्ताओं के हित में किए गए कार्यों के लिए बधाई दिया। इस बाबत बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने बताया कि अधिवक्ताओं के हित में झारखंड सरकार ने जो घोषणा की है वह स्वागत योग्य है झारखंड के तमाम अधिवक्ताओं में इसको लेकर खुशी की लहर है इसी को लेकर धन्यवाद ज्ञापन करने साथ ही अधिवक्ताओ के लिए अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं को लेकर गांडेय विधायक से मुलाकात हुई। उपाध्यक्ष अजय सिंहा मंटू ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार ने राज्य के अधिवक्ताओं के हित में तीन बड़ी घोषणा करके प्रसन्नता दी है।

हम तमाम अधिवक्ता पूरे झारखंड मंत्रिमंडल और गांडेय गिरिडीह विधायक व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। मौके पर अधिवक्ता जयंत शाह जीपी, दशरथ मंडल, सुभुनिल सामंता, जय प्रकाश राय, सदाकत हुसैन बब्बन, शेर अली गब्बर दिनेश प्रसाद शर्मा चंदन कुमार सिंह अमित कुमार सिन्हा प्रशांत कुमार सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular