गिरिडीह : नीड्स की ओर से रविवार को भंडारीडीह रोड स्थित होटल संगम गार्डन में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह के प्रिंसीपल डॉ. अनुज कुमार सर जेसी बोस बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य मुन्ना कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित थे। वही अन्य अतिथि के तौर पर शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित थे। आयोजक में नीड्स के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज कुमार मिस्त्री और जनरल मैनेजर उज्जवल गुप्ता की देखरेख में सारा कार्यक्रम संपन्न हुआ। समारोह के दौरान बेहतर शिक्षा प्रदान करने वाले जिले के लगभग 150 शिक्षकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस बाबत पंकज कुमार मिस्त्री ने कहा कि समाज को नया आकार देने वाले प्रतिष्ठित शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और जुनून के लिए सम्मानित किया गया। उज्जवल गुप्ता ने कहा कि 2015 में स्थापित NEEDS आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि के छात्रों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित है। आने वाले समय में नीड्स गिरिडीह बच्चों के लिए राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों से जोड़कर आधुनिक चुनौतियों से सामना करते हुए रोजगार मुहैया कराने का काम करेगी। मुख्य अतिथि डॉक्टर अनुज कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें बच्चों के भविष्य बनाने में अंदर से मेहनत करने का जज्बा प्राप्त होता है। इन्होंने नीड्स के डायरेक्टर से सुदरवर्ती क्षेत्र के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था तैयार करने की अपील की है ताकि उन बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके। मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव राजेंद्र प्रसाद हाई स्कूल डोरंडा के प्रचार विनोद यादव संजीव कुमार ओर अन्य शिक्षक मौजूद थे।