Wednesday, May 21, 2025
Homeखबर स्तम्भआउटडोर स्टेडियम का शिलान्यास कल्पना मुर्मू सोरेन ने विधिवत रूप से की

आउटडोर स्टेडियम का शिलान्यास कल्पना मुर्मू सोरेन ने विधिवत रूप से की

गिरीडीह : बेंगाबाद प्रखंड के मौजा बेंगाबाद में 4.66 करोड़ की राशि से बनने वाले आउटडोर स्टेडियम निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने विधिवत रूप से की। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद JMM जिला अध्यक्ष संजय सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर विधि विधान से पूजा पाठ कर नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया गया। अपने संबोधन में कल्पना सोरेन ने कहीं की इन क्षेत्र के युवाओं में खेल की कोई कमी नहीं है आउटडोर स्टेडियम बन जाने के बाद यहां के युवाओं में छिपी प्रतिभा बाहर निकलेगी और बड़े स्तर पर अपने प्रदर्शन को दिखा पाएंगे इसलिए इन इलाकों में आउटडोर स्टेडियम की बहुत ही आवश्यकता थी। कही की आउटडोर स्टेडियम बन जाने से लोगों को टहलने में भी सुविधा होगी साथ ही युवाओं के लिए आउटडोर स्टेडियम मिल का पत्थर साबित होगा। मौके पर अजय कांत झा प्रखंड विकास पदाधिकारी बेंगाबाद निशा कुमारी अंचल अधिकारी प्रियंका प्रियदर्शी मुखिया विजय सिंह चपुवाडीह मुखिया मोहम्मद शमीम नुनुराम किस्कू एवं कई जेएमएम कार्यकर्ता मौजूद थे

RELATED ARTICLES

Most Popular