Wednesday, May 21, 2025
Homeखबर स्तम्भपोषण सखी संघ की ओर से कल्पना मुर्मू सोरेन का स्वागत सह...

पोषण सखी संघ की ओर से कल्पना मुर्मू सोरेन का स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया

गिरीडीह : झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी संघ की ओर से शनिवार को बेंगाबाद ब्लॉक परिसर में स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित कर गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन का स्वागत किया गया। मौके पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह अंचल अधिकारी  प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ काफी संख्या में पोषण सखी की बहने और गांडेय विधानसभा के लोग मौजूद थे। इस अवसर पर पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ कल्पना मुर्मू सोरेन का स्वागत किया गया। इसके बाद बेंगाबाद बीडीओ निशा कुमारी और प्रदेश महासचिव प्रमिला कुमारी ने बुके देकर स्वागत किया। अपने संबोधन में कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहीं की जब मैंने राजनीति की शुरुआत की और पहली बार इस इलाके में पहुंची तो यहीं पर डटकर आप सभी पोषण सखी बहने खड़ी थी। उसी समय मैंने सोचा था कि आपकी मांगों को पूरा किया जाएगा आज गांडेय जनता की समर्थन के बाद आप लोगों की सेवा करने का मौका मिला और आपके हेमंत दादा ने आपकी मांगों को पूरा किया। कहा की थोड़ी सी विलंब जरूर हुआ इसके लिए हम माफी चाहते हैं लेकिन इस जश्न का हकदार आप सभी बहने हैं। कहीं की हेमंत दादा महिलाओं बहनों के सम्मान के लिए तत्पर है और इसी में एक मईया सम्मान योजना भी है। कही की हमारी सरकार महिलाओं और झारखंड वासियों के सेवा के लिए सदैव तत्पर है। मौके पर जिले भर की पोषण सखी जिला अध्यक्ष रजिया खातून,रीता दास,रीता हेंब्रम ,सीमा कुमारी, सबीना खातून, पूजा कुमारी, पिंकी कुमारी ,अंजू कुमारी , कंचन कुमारी सहित जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष नुनुराम किस्कू ओर अन्य पार्टी से जुड़े लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular