गिरीडीह : शनिवार को आसनसोल हटिया इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव हेतु एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन सलैया स्टेशन में किया गया जिसमें मुख्य रूप से इस धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रोफेसर विनीता कुमारी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ने किया | साथ ही साथ धरना प्रदर्शन का नेतृत्व पवन कंधवे के द्वारा किया गया |
सलैया स्टेशन के धरना प्रदर्शन में लगभग 500 लोग इकट्ठा हुए लोगों का आना-जाना लगा रहा हर लोग की यही मांग थी कि सलैया स्टेशन में आसनसोल हटिया इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव हो | जिससे सलैया स्टेशन के अगल-बगल के गांव के लोगों की कठिनाई दूर हो|
साथ ही साथ सलैया स्टेशन में इंटरसिटी ठहराव से रेल विभाग को भी राजस्व का लाभ होगा
इसके साथ ही सलैया स्टेशन का नाम बदलकर पचंबा स्टेशन करने की भी मांग जोरो पर थी इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाजपा नेता विनय सिंह,तुलसी राणा,श्यामसुंदर राम, भाजपा नगर मंत्री समीर दीप,अमित आर्या वरिष्ट कार्यकर्त्ता सुरेश गुप्ता, शुभ दीप, संजय साहू,राजेश रजक, किशोरी साहू, राजेश भवानी ,गौतम सोनी,मोहन तिवारी , बजरंगी राणा, ठाकुर रविदास ,महेंद्र राम गौरव,बलराम राम, नागेश्वर राम, नारायण सिन्हा , अखिलेश तिवारी, मनोहर राम,आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे |