Wednesday, March 18, 2026
Homeखबर स्तम्भहॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का ट्रायल नाै से रांची में

हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का ट्रायल नाै से रांची में

रांची : आगामी 23 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक चंडीगढ़ में 14वां हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 का आयोजन होना है। इसमें झारखण्ड हॉकी टीम की भागीदारी भी होगी।

इसके लिए झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 09 सितम्बर को सुबह 11.00 बजे से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी, रांची में आयोजित होगा। इस चयन ट्रायल में झारखंड के वे हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म 01 जनवरी 2008 को या उसके बाद हुआ हो।

चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को अपने साथ पंचायत या नगर निगम द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, विद्यालय का बोनीफाइड प्रमाण पत्र, उम्र पात्रता प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।

RELATED ARTICLES

Most Popular