Saturday, June 21, 2025
Homeखबर स्तम्भएयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने मध्य वायु कमान के चीफ का कार्यभार संभाला

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने मध्य वायु कमान के चीफ का कार्यभार संभाला

नई दिल्ली : मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को नियुक्त किया गया है। उन्होंने रविवार को कार्यभार ग्रहण किया। सराहनीय सेवाओं के लिए उन्हें भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति के हाथों अति विशिष्ट सेवा पदक, वायु सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है। प्रयागराज में सेंट्रल एयर कमांड के एओसी-इन-सी के रूप में कार्यभार संभालने पर एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

प्रयागराज में परेड का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 06 दिसंबर, 1986 को भारतीय वायुसेना की लड़ाकू शाखा में शामिल किया गया था। एयर ऑफिसर एक प्रायोगिक परीक्षण पायलट और एक योग्य उड़ान प्रशिक्षक हैं। उनके पास भारतीय वायु सेना के विभिन्न विमानों पर 3300 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है। वे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (बांग्लादेश) और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने ऑपरेशन सफेद सागर और ऑपरेशन रक्षक जैसे कई ऑपरेशन और अभ्यासों में सक्रिय रूप से भाग लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular