Monday, March 30, 2026
Homeखबर स्तम्भएसपी डॉ विमल कुमार ने जिला नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया

एसपी डॉ विमल कुमार ने जिला नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया

गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार ने शनिवार को भंडारीडीह रोड स्थित जिला नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया इस क्रम में इन्होंने रजिस्टर मेंटेन और अन्य संबंधित डाटा की जानकारी ली। साथ ही शहरी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से कैसे शहरी क्षेत्र का निगरानी किया जाता है इसे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा गया। वहा तैनात सुरक्षा कर्मियों को एसपी डॉक्टर कुमार ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया और निष्ठा पूर्वक कार्य करने को कहा। इसके पहले इन्होंने व्यवहार न्यायालय के सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस बाबत एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी यूनिटों का निरीक्षण किया जा रहा है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। मौके पर डीएसपी वन अंकिता राय पचंबा थाना प्रभारी मंटू कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular