Wednesday, April 29, 2026
Homeझारखंडदेवघर में आज शिवराज सिंह चौहान,बाबा की पूजा अर्चना करेंगे, जिला स्तरीय...

देवघर में आज शिवराज सिंह चौहान,बाबा की पूजा अर्चना करेंगे, जिला स्तरीय बैठक में शामिल होंगे शिवराज

केंद्रीय मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान झारखंड आए हुए हैं। आज शिवराज सिंह चौहान देवघर जाएंगे, वहां बाबा धाम में पूजा अर्चना करेंगे। शिवराज सिंह चौहान दोपहर 2:45 बजे जसीडीह स्थित एक्सक्लूसिव गार्डन में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। 

ज्ञात हो की शिवराज सिंह चौहान बोकारो से सड़क मार्ग होते हुए देवघर जाएंगे। बाबा के दर्शन के बाद देवघर में भी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ वह बैठक करेंगे। उसके बाद देवघर से ही चार्टर्ड प्लेन के माध्यम से शिवराज सिंह चौहान दिल्ली लौट जाएंगे।

गौरतलब है कि चंपाई सोरेन के मिलन समारोह में शामिल होने के लिए शिवराज सिंह चौहान झारखंड आए थे, उनके अलावा प्रदेश  भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा भी इस समारोह में शामिल हुए थे। कल शिवराज सड़क मार्ग से बोकारो पहुंचे थे और बोकारो में ही रात्रि विश्राम किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular