Sunday, May 17, 2026
Homeखबर स्तम्भनगर निगम के कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल सातवे दिन भी जारी

नगर निगम के कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल सातवे दिन भी जारी

गिरिडीह :  6 सूत्री मांग को लेकर गुरुवार को नगर निगम के कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल सातवे दिन भी जारी रहा।

झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लायज फेडरेशन के बैनर तले निगम कार्यलय के बाहर धरना पर सभी कर्मी डटे रहें। इस बाबत फेडरेशन के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद साबिर ओर महासचिव लखन हरिजन ने कहा कि हड़ताल को लेकर दो माह पूर्व ही सरकार को नोटिस देते हुए चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन शुरू किया गया था। आंदोलन को लेकर झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लायज फेडरेशन राज्य संघ के आह्वान पर पूरे निगम और निकाय के कर्मी धरना पर है। कहा कि मांगें नहीं माने जाने तक यह हड़ताल जारी रहेगी।

हड़ताल को लेकर जारी प्रदर्शन में आकाश हाड़ी बबलू हाड़ी ,करू हाड़ी, विजय राम, गोपाल हाड़ी, संतोष हाड़ी, सुभाष शर्मा, संदीप कुमार, दिनेश राणा सहित निगम कर्मी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular