Monday, March 30, 2026
Homeझारखंडगिरिडीह के चार विधानसभा में राजद लड़ेगी चुनाव

गिरिडीह के चार विधानसभा में राजद लड़ेगी चुनाव

गिरिडीह : गिरिडीह न्यू परिषद भवन में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गठित विशेष समिति की बैठक जिला अध्यक्ष नाथेश्वर ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया । संचालन गयासुद्दीन अंसारी ने किया । बैठक में विशेष समिति के संयोजक सह झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष गिरधारी गोप एवं सदस्य झारखंड प्रदेश राजद के महासचिव मो आबिद अली मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस बैठक में गिरिडीह जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव रोहित मेहता, सह प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार यादव भी मौजूद थे ।

बैठक में गिरिडीह जिला के चार विधानसभा जमुआ ,धनवार , गिरिडीह, गांडेय से चुनाव लड़ने की तैयारी करने को लेकर समीक्षा की गई । संयोजक गिरधारी गोप ने सभी छ: विधानसभा क्षेत्रों में जोर-शोर से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया । श्री गोप ने कहा कि पार्टी हर हाल में इन चार विधानसभा से चुनाव लड़ने का काम करेगी। विधानसभा क्षेत्र से वहां के मुख्य मुद्दे को अपनी मेनिफेस्टो में लाने का जिक्र किया गया । इसी को लेकर विशेष समिति का गठन के एवं पदाधिकारीयों के द्वारा गिरिडीह में प्रदेश के पदाधिकारी के साथ बैठक किया गया है। विशेष समिति के संयोजक एवं सदस्य ने बैठक में स्पष्ट कर दिया कि गिरिडीह जिला के चार विधानसभा में पार्टी मजबूत स्थिति में है और वहां से राजद अपनी प्रत्याशी देने का काम करेगा।

श्री गोप ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता ही रीढ़ होता है । कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए श्री गोप ने कहा कि किसी हाल में कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरने नहीं देंगे । गठबंधन धर्म का पालन भी करेंगे लेकिन चुनाव लड़ने के लिए हमें दोस्ताना संघर्ष क्यों ना करना पड़े इसके लिए सभी राजद के कार्यकर्ता कमर कस के तैयार रहने को कहा । आबिद अली ने कहा कि यहां के जन समस्याओं का अंबार है। तथा महिला कॉलेज की कमी है और देवरा मजदूरों की समस्या को विशेष रूप से रखा गया । मोहम्मद अली ने कहा कि जमुआ विधानसभा के कार्यकर्ताओं को देखकर लगता है की सबसे पहले जमुआ विधानसभा के लोग कमर कर चुके हैं । बैठक में प्रदेश सचिव गयासुद्दीन अंसारी ने कहा कि राजद के सिपाही आज भी प्रत्येक विधानसभा , प्रखंड एवं तथा पंचायत और बुथ पर मजबूत है ।

श्री अंसारी ने कहा कि लालू का सिपाही हर समय तैयार रहता है सिर्फ राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश का इंतजार करता है । अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देवानंद हाजरा ने कहा कि जनता का आशीर्वाद हमें मिल रहा है। जमुना में इस बार परिवर्तन की लहर है। जनता आशा भरी निगाहों से राजद और सुप्रीमो लालू प्रसाद की ओर देख रहा है । श्री हाजरा ने कहा कि इस बार जमुना में लालटेन जलाने का काम करेंगे । मौके पर प्रदेश महासचिव गिरेंद्र प्रसाद यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मो सफदर अली, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देवानंद हजरा, युवा जिला अध्यक्ष इरफान आलम, जिला उपाध्यक्ष मंटू यादव, मुस्तकीम अंसारी, इम्तियाज अंसारी,जनार्दन हजरा, शिवकुमार हजरा, चंद्रदेव हजरा, इरशाद अंसारी, जारीम हाजरा, अजय हजरा, राजेश राम, शिव शंकर मंडल, समय सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular