Saturday, April 26, 2025
Homeखबर स्तम्भझारखंड प्रदेश बरनवाल वैश्य महासभा की बैठक गिरिडीह में संपन्न हुआ

झारखंड प्रदेश बरनवाल वैश्य महासभा की बैठक गिरिडीह में संपन्न हुआ

गिरिडीह : झारखंड प्रदेश बरनवाल वैश्य महासभा की बैठक रविवार को वेद वाटिका रिसार्ट निमियाघाट,गिरिडीह में संपन्न हुआ।प्रदेश अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल,महामंत्री इंद्रजीत लाल, उपाध्यक्ष परमेश्वर मोदी, युवक संघ प्रदेश अध्यक्ष रविन कुमार एवं प्रदेश महिला अध्यक्ष सुषमा सुमन ने संयुक्त रूप से महाराजा अहिबरन के समक्ष दीप जलाकर पुष्प अर्पित किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आगामी होने वाले प्रांतीय अधिवेशन पर चर्चा और कार्य का बंटवारा किया।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल ने कहा कि झारखंड प्रदेश बरनवाल वैश्य महासभा का चतुर्थ अधिवेशन 22 सितंबर 2024 को बरनवाल सेवा समिति,नगर इकाई गिरिडीह के आतिथ्य में संपन्न होगा।इस अधिवेशन में प्रदेश के प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रचार प्रसार हेतु प्रत्येक जिला/प्रखंड के स्थानीय समिति द्वारा होडिंग्स/बैनर लगाया जाएगा। इस अधिवेशन में सामाजिक एकता एवं सामाजिक सुधार पर विशेष चर्चा होगी।आज झारखंड प्रदेश बरनवाल महिला समिति एवं प्रदेश युवा समिति कार्यकारिणी की घोषणा की गई। मंच संचालन राजेंद्र लाल बरनवाल एवं विषय प्रवेश अंबिका प्रसाद बरनवाल ने किया।

बैठक में कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार बरनवाल,मंत्री संजय मोदी,संजय कुमार बरनवाल, मनोज बरनवाल,मोहन बरनवाल, पंकज बरनवाल, दीपा बरनवाल, ललिता बरनवाल,सरिता बरनवाल,सुरेश बरनवाल एवं काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular