गिरीडीह : गिरीडीह पुलिस ने एक बड़ी घटना होने से पूर्व 4 अपराधियों को पकड़ लिया है. अपराधियों की गिरफ्तारी हरिहर धाम रोड से हुई है. गिरफ्तार अपराधियों में रंजीत कुमार साव, सुधीर कुमार यादव, एकर दास उर्फ आतिश दास और मो. आरिफ शामिल है. उक्त जानकारी गिरीडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने पपरवाटांड स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी.
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधी देवघर जिला अंतर्गत मधुपुर से हथियार खरीद कर गिरीडीह में घटना को अंजाम देने वाले थे. लेकिन इससे पूर्व गुप्त सूचना मिली और अपराधियों को रंगेहाथ बाइक के साथ पकड़ा लिया गया. इनलोगों के पास से पुलिस ने 4 देशी कट्टा, 19 पीस जिंदा गोली और मोबाइल जप्त किया है.
सभी पर कई आपराधिक मामला दर्ज थे।छापामारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरिया बगोदर धनंजय कुमार राम, पुलिस उपाधीक्षक कैलाश महतो, बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव, पुलिस अवर निरीक्षक जयप्रकाश कुमार सहित बगोदर थाना के सशस्त्र बल मौजूद थे।
