Sunday, March 29, 2026
Homeखबर स्तम्भराजनाथ सिंह ने पेंटागन में अमेरिकी रक्षा सचिव के साथ की द्विपक्षीय...

राजनाथ सिंह ने पेंटागन में अमेरिकी रक्षा सचिव के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी यात्रा के दूसरे दिन वाशिंगटन डीसी के पेंटागन में अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग, औद्योगिक सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने भारत-अमेरिका रक्षा औद्योगिक सहयोग रोड मैप पर भी प्रकाश डाला।

दोनों मंत्रियों ने भारत और अमेरिका के बीच आपूर्ति सुरक्षा समझौता (एसओएसए) होने पर खुशी जताई। राजनाथ सिंह की यात्रा के पहले दिन वाशिंगटन डीसी में हुए एसओएसए समझौते के बारे में कहा गया कि यह दोनों देशों के रक्षा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्रों को एक साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने संपर्क अधिकारियों की तैनाती के संबंध में भारत और अमेरिका के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर का भी स्वागत किया। भारत इस समझौते के तहत फ्लोरिडा में मुख्यालय विशेष संचालन कमान में पहला संपर्क अधिकारी तैनात करेगा।

दोनों मंत्रियों ने इंडो-पैसिफिक मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस को क्रियान्वित करने में हुई प्रगति को सराहा। अमेरिकी समकक्ष ने हिंद महासागर क्षेत्र में क्वाड भागीदारों के लिए मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस बढ़ाने के लिए भारत के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने संयुक्त समुद्री बलों (सीएमएफ) में चल रही भारतीय भागीदारी का स्वागत किया और कहा कि भारत 2025 में सीएमएफ के संयुक्त टास्क फोर्स 150 मुख्यालय में भारतीय नौसेना कर्मियों को तैनात करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular