Sunday, March 29, 2026
Homeखबर स्तम्भसिरका : महिला सम्मान सम्मेलन में शामिल हुए शांतनु मिश्रा

सिरका : महिला सम्मान सम्मेलन में शामिल हुए शांतनु मिश्रा

रामगढ़ : राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के अवसर पर रामगढ़ जिला महिला कांग्रेस के द्वारा महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मंजू जोशी के नेतृत्व में महिला सम्मान सम्मेलन का आयोजन सिरका में किया गया.

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सह प्रवक्ता शांतनु मिश्रा उपस्थित हुए. सभा को संबोधित करते हुए शांतनु मिश्रा ने कहा की स्वर्गीय राजीव गांधी ने महिलाओं को अधिकार दिलाने और सत्ता के विकेंद्रीकरण के लिए इस देश में पंचायती राज संस्था को संवैधानिक दर्जा दिलाने की वकालत की थी और उनकी बदौलत आज इस देश में पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा मिला और पंचायतराज में महिलाओं को 50% का आरक्षण मिला यह बड़ा राजनीतिक कदम था.

जिससे इस देश में महिलाओं को राजनीतिक हिस्सेदारी मिली सत्ता और शासन में भागीदारी मिली यह लड़ाई अभी अधूरी है. इसे भी मंजिल तक पहुंचना है और इसके लिए समाज में जो महिलाएं घरों से निकलकर सामाजिक क्षेत्र में काम कर रही हैं. उनको समर्थन और सम्मान देने की जरूरत है. इस पहल को आगे बढ़ते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आंगनबाड़ी सेविकाओं को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र देने का जो कार्यक्रम अखिल भारतीय स्तर पर चलाए जा रहा है. यह निश्चित रूप से उन महिलाओं को आगे काम करने के लिए प्रेरित करेगा हमें उम्मीद है कि यहां पर उपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाएं साथ ही साथ जो महिलाएं सामाजिक क्षेत्र में काम कर रही हैं.

वह आने वाले दिनों में और भी मेहनत और लगन के साथ समाज के उन्नति और देश के निर्माण के लिए अपना योगदान देती रहेगी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिरका परियोजना पदाधिकारी डी के सिंह आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गगन करमाली अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष जयकुमार राम, सविता देवी, सरस्वती देवी, नूतन देवी, बीना देवी, समी देवी, रजिया बेगम, प्रिया देवी, पिंकी राय, डाली सिंह, शोभा देवी, दीपा देवी, रानी देवी सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular