Saturday, April 26, 2025
Homeखबर स्तम्भआज भारत बंद का ऐलान, झामुमो ने किया समर्थन

आज भारत बंद का ऐलान, झामुमो ने किया समर्थन

सुप्रीम कोर्ट के अनुसूचित जाति एवं जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने के फैसले के खिलाफ दलित-आदिवासी संगठनों ने आज 14 घंटे के लिए भारत बंद का आह्वान किया है। सुबह 6 बजे से रात के 8 बजे तक भारत बंद का आह्वान किया गया है। भीम सेना और अन्य संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। इस बंद को झामुमो ने समर्थन देते हुए सक्रिय सहयोग करने की बात कही है। कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया है। सीपीआई झारखंड राज्य परिषद ने भी बंद का समर्थन किया है। राजद ने ही इस बंद का समर्थन किया है। वहीं आजसू ने भी नै​तिक समर्थन की घोषणा की है।
झारखंड में भारत बंद का असर सुबह से ही दिखने लगा है। गिरिडीह में बंद का व्यापक असर देखा गया है। सुबह से ही झामुमो के कार्यकर्ता शहर को बंद कराने के लिए सड़कों पर उतर आए। लगभग स्कूल बंद कर दिए गए हैं। सीएम का पलामू में होनेवाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular