लातेहार/मनिका: कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर सिंह के अध्यक्षता में दिन मंगलवार को भारत रत्न भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जयंती मनाया गया।
जयंती के उपलक्ष में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित किया और उनके बताए गए मार्ग पर सभी उपस्थित लोगों ने चलने का संकल्प लिया। वहीं प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने स्वर्गीय राजीव गांधी के जीवनी में प्रकाश डाला और स्वर्गीय राजीव गांधी के द्वारा किए गए कार्य के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दिए।मौके पर गुड्डू सिंह, मिथिलेश कुमार पासवान, रिंकू कुमार ,अवध प्रसाद ,विशाल पासवान ,समेत कई लोग जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए।
