Saturday, March 7, 2026
Homeझारखंडअंतिम सोमवारी पर शिवालय बाबा दुखहरन नाथ मंदिर में दिखा जन सैलाब

अंतिम सोमवारी पर शिवालय बाबा दुखहरन नाथ मंदिर में दिखा जन सैलाब

गिरिडीह : पवित्र सावन मास के चौथी और अंतिम सोमवारी पर टुंडी रोड स्थित प्रसिद्ध शिवालय बाबा दुखहरन नाथ मंदिर परिसर में आस्था का जन सैलाब देखने को मिला। सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ यहां होने लगी थी। भक्त भगवान भोलेनाथ के ऊपर जलाभिषेक करने के लिए आतुर दिखे। अहले सुबह से भक्तों का आगमन शुरू हो गया था और देखते ही देखते महिला और पुरुष की लंबी कतार लग गई।

इस मौके पर हर हर गंगे और हर हर महादेव के नारे से पुरा शिवालय गूंज उठा। लोग उतर वाहिनी उसरी नदी में जल भरकर भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। भीड़ अत्यधिक होने की वजह से नदी से लेकर मंदिर तक लंबी लाइन लगी थी।

इस मौके पर पुलिस प्रशासन की भी चौकसी देखी गई। महिला व पुरुष जवान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात दिखें। साथ ही सभी शान्ति पूर्ण तरीके से पूजा कर सकें इसको लेकर युवाओं का भी सहयोग रहा। वहीं शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शिवालयों में भक्तों की अपार भीड़ देखने को मिली। सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कुल मिलाकर पांचवी और अंतिम सोमवारी पर शिव भक्तों में गजब का उत्साह और उमंग देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

Most Popular