Monday, November 10, 2025
Homeखबर स्तम्भलोकगीत गायिका पद्मश्री अजिता श्रीवास्तव का निधन

लोकगीत गायिका पद्मश्री अजिता श्रीवास्तव का निधन

मीरजापुर : प्रसिद्ध लोकगीत गायिका 70 वर्षीय अजिता श्रीवास्तव का आवास विकास कालोनी स्थित आवास पर शनिवार की शाम निधन हो गया। वे कुछ महीने से बीमार थीं।

अजीता श्रीवास्तव का जन्म वाराणसी जनपद में हुआ था। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से परास्नातक, गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीएड व प्रयाग संगीत समिति से संगीत प्रभाकर कर संगीत में महारत हासिल की। वर्तमान समय में आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हो चुकी थी। इन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया।

अजीता श्रीवास्तव आकाशवाणी वाराणसी के भोजपुरी लोक संगीत की उच्च श्रेणी की गायिका रही हैं। लखनऊ दूरदर्शन, संस्कृत विभाग, संगीत नाटक अकादमी उत्तर प्रदेश, मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, सूचना विभाग, पर्यटन विभाग, भारतीय संस्कृति संबंध परिषद तथा टी-सीरीज कंपनी में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा 2017 लोक गायन के क्षेत्र में अकादमी पुरस्कार के साथ ही उन्हें 2022 में पद्मश्री से नवाजा जा चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular