Sunday, March 29, 2026
Homeखबर स्तम्भपहला राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन 23 और 24 अगस्त को रांची...

पहला राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन 23 और 24 अगस्त को रांची में होगा

रांची : रांची में पहला राज्य स्तरीय महिला पुलिस सम्मेलन 23 और 24 अगस्त को आयोजित होगा। सम्मेलन में पुलिस महिला पुलिस की सेवा, सुरक्षा और सम्मान से संबंधित कार्यक्रम होंगे। साथ ही महिला पुलिस के अनुभवों और चुनौतियों को साझा किया जायेगा।

बताया जाता है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा की जायेगी। वहीं, पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ाने और पदोन्नति पर भी विमर्श किया जायेगा। समारोह में महिलाओं के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग पर बात होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular