Sunday, March 29, 2026
Homeखबर स्तम्भचिकित्सकों की हड़ताल के चलते रिम्स में ओपीडी से लेकर इंडोर तक...

चिकित्सकों की हड़ताल के चलते रिम्स में ओपीडी से लेकर इंडोर तक चिकित्सा व्यवस्था ठप

रांची : कोलकाता में महिला रेजिडेंट चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने शनिवार को देशभर के सभी छोटे और बड़े अस्पतालों 24 घंटे के कार्य बहिष्कार पर है। इसी क्रम में राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के डॉक्टर हड़ताल पर हैं। सीनियर से लेकर जूनियर सभी इसका समर्थन कर रहे हैं। ओपीडी से लेकर इंडोर तक व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। इंडोर में मरीज परेशान हैं जबकि ओपीडी में मरीज पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। क्योंकि, ओपीडी में भी डॉक्टर नहीं हैं।

दूसरी ओर सदर हॉस्पिटल में भी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर हड़ताल पर हैं और धरने पर बैठे हैं। वहां भी मरीज निराश होकर लौट रहे हैं। ओपीडी में मरीज आ रहे हैं लेकिन इलाज नहीं हो रहा है। हालांकि, गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। वहां पर केवल गंभीर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। हड़ताल पर बैठे डॉक्टर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जबतक उन्हें सुरक्षा प्रदान नहीं की जाती वे ड्यूटी नहीं करेंगे। कोलकाता की घटना पर धरना पर बैठे डॉक्टरों ने कहा कि कि हमें न्याय चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular