Thursday, January 16, 2025
Homeखबर स्तम्भमनिका प्रखंड के चर्चित अमीन सह समाजसेवी सालिक साहू का हृदय गति...

मनिका प्रखंड के चर्चित अमीन सह समाजसेवी सालिक साहू का हृदय गति रूकने से निधन

मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को विधायक रामचंद्र सिंह ने बंधाया ढांढस

लातेहार/मनिका : प्रखंड के चर्चित अमीन सह समाजसेवी सालिक साहू 77 वर्ष का आकस्मिक निधन हृदय गति रुक जाने से दिन गुरुवार 15 अगस्त शाम को नवजीवन हॉस्पिटल में हो गया। उनके निधन को मनिका प्रखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपुरणीय क्षति में देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार समाजसेवी सालिक साहू की गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ा। उनकी तबीयत खराब होने पर परिजनों द्वारा उन्हें नवजीवन अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां उनका इलाज के दौरान उनका मृत्यु हो गया।

उनके निधन खबर पाकर लोगों में शोक की लहर है। आसपास के क्षेत्र के लोग उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की। वे मनिका प्रखंड के चर्चित अमीन के साथ वे एक समाजसेवी आजीवन समाज सेवा करते रहे। वे शांत स्वभाव के थे लोगों को हमेशा सामाजिक दृष्टि से समाज सेवा करते रहे। किसी कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना।वे अपने पीछे एक बेटी और दो बेटो का भरा- पुरा साधन संपन्न परिवार छोड़ गए हैं। उनके मृत्यु से उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। उनका अंतिम संस्कार दोमुहान नदी के श्मशान घाट में किया गया।

उन्हें मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र कमाख्या प्रसाद ने दी। निधन पर शोक जताने वाले पूर्व विधायक हरिकृष्णा सिंह, जिप सदस्य बलवंत सिंह, सुरेंद्र पासवान, बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव, लव कुमार दुबे, सुरेंद्र भारती, वीरेंद्र भारती, बली यादव, अमरदीप गुप्ता, दिलीप विश्वकर्मा, नितेश प्रसाद, अमित कुमार, रंजीत प्रसाद, अजीत प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप गुप्ता, दिनेश राय, घनश्याम प्रसाद, समाजसेवी रौशन साहू, अमित राय, शंकर दुबे , सुनील प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, मनीष गुप्ता,उत्तम गुप्ता,भाजपा , कांग्रेस, राजद के कई वरीय नेता एवं तमाम राजनीतिक दल के साथ सैकड़ो लोग शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular