नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान स्वतंत्रता, गौरव और विकसित भारत के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह संकेत देता है कि यह शताब्दी भारत की शताब्दी है।
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने भारत मंडपम से तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने से पहले यहां एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज़ादी के अमृत महोत्व का हिस्सा है। 2021 में शुरू किया गया यह अभियान अब जन आंदोलन बन गया है। तब से लगातार करोड़ों लोग अपने घर के ऊपर तिरंगा फैराते हैं और आने वाले 15 अगस्त को एक निया रिकॉर्ड बनेगा।
