Sunday, March 29, 2026
Homeखबर स्तम्भएक मुलाकात अपनों के साथ अभियान के तहत कांग्रेस जिला अध्यक्ष मंझलाडीह...

एक मुलाकात अपनों के साथ अभियान के तहत कांग्रेस जिला अध्यक्ष मंझलाडीह गांव पहुंचे

गिरिडीह : एक मुलाकात अपनों के साथ अभियान के तहत रविवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह देवरी प्रखंड के मंझलाडीह गांव पहुंचे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष के आवास पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष का स्वागत किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने यहां के लोगों की समस्याओं को सुना और राज्य सरकार की ओर से गरीबों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी ली। योजनाओं के माध्यम से कितने ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं इसकी भी जानकारी ली यहां के परसाटांड़ दुलोरी ओर बेरिया के मंडल अध्यक्ष के आवास पर भी पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू हुए। इस बाबत जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस जिला कमेटी की ओर से एक मुलाकात अपनों के साथ अभियान जिले भर में चलाया जा रहा है इस अभियान के माध्यम से मंडल अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष के घर तक पहुंच कर वहां के स्थानीय लोगों से मिलना है और सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देनी है और सरकार की योजना जिनतक पहुंचनी चाहिए पहुंच रही है कि नहीं यह भी जानने का कोशिश किया जा रहा। बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। मौके पर ग्रामीणों में सुधीर राय, बबलू उपाध्याय,जमुना माली अजीम अंसारी, सोएंब, शमशेर, इमरान, हसन आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular