Saturday, March 28, 2026
Homeखबर स्तम्भरामगढ़ के बरकाकाना रेलवे यार्ड में स्क्रैप चुनने गईं लड़कियों से दुष्कर्म,...

रामगढ़ के बरकाकाना रेलवे यार्ड में स्क्रैप चुनने गईं लड़कियों से दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

रामगढ़ : जिले के बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर सीसीएल के रेलवे यार्ड में स्क्रैप चुनने गई आदिवासी लड़कियों को हवस का शिकार बनाया गया था। इसकी जानकारी रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि यह घटना 21 जुलाई को घटी थी लेकिन लड़कियों ने डर से घर में इसकी जानकारी नहीं दी।

एसपी ने बताया कि बीते शुक्रवार को जब एक लड़की की तबीयत खराब हुई और वे लोग चिकित्सक के पास गए तो उन्हें पूरा मामला समझ में आया। इसके बाद लड़कियों ने माता-पिता को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। फिर उनके माता-पिता बरकाकाना ओपी पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आजाद बस्ती निवासी साजन गोराई, अमित कुमार सिंह, प्रवीण कुमार और राजा कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया गया है कि बिरहोर और मल्होर जाति की तीनों बच्चियां सीसीएल के रेलवे यार्ड में स्क्रैप चुन रही थीं। उन चारों युवकों ने उन्हें प्रलोभन दिया कि सीसीएल के बाउंड्री में बहुत सारा स्क्रैप पड़ा हुआ है। यदि वह लोग वहां जाएं तो उन्हें ज्यादा लोहा मिलेगा। उनके झांसे में आने के बाद लड़कियों ने युवकों के सहयोग से लगभग 12 फीट बाउंड्री फांदने का प्रयास किया लेकिन सिर्फ दो ही लड़कियां अंदर जा पाई और एक लड़की बाहर ही रह गई थी। बाउंड्री के अंदर युवकों ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। जब वहां बुलेट की आवाज आई तो चारों युवक उनको छोड़कर भाग गए। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular