Saturday, March 15, 2025
Homeखबर स्तम्भमनिका में मनदीप गुप्ता को मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने दी...

मनिका में मनदीप गुप्ता को मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने दी बधाई

मनिका : भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पद पर मनिका निवासी मनदीप गुप्ता को भाजपा द्वारा नयी जिम्मेवारी सौंपी गई है। इस महत्वपूर्ण पद पर मनिका प्रखंड के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। तथा नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष मनदीप गुप्ता को बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मुंह मीठा कर खुशी जाहिर की है। तथा नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मनिका मंडल में भाजपा समर्पित कार्यकर्ता है। मनिका मंडल के अध्यक्ष पर चयन होने से मनिका मंडल में भाजपा के काफी मजबूत होगी। वही नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष मनदीप गुप्ता ने कहा कि भाजपा के द्वारा मुझे जो जिम्मेवारी दी गई है। उसे बेखुबी निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा मैं इस जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा और संपूर्ण के साथ निभाऊंगा। संगठन के नई ऊंचाई के साथ लाने का काम करूंगा। और भाजपा पार्टी की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर काम करूंगा।इस चैयन के लिए पूर्व विधायक  सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरिकृणा सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बबन पासवान, पूर्वमंडल अध्यक्ष अजीत प्रसाद, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पंकज यादव, अमरदीप प्रसाद, धर्मजीत राय, दिलीप विश्वकर्मा, दिपु उर्फ डीग्लू राय, सुमंत यादव , राहुल कुमार, बसंत कुमार सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular